Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » Hamirpur News : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 169 मजदूरों की हाजिरी नकली दर्ज

Hamirpur News : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 169 मजदूरों की हाजिरी नकली दर्ज

Hamirpur News : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 169 मजदूरों की हाजिरी नकली दर्ज
Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट –प्रतीक तिवारी
लोकेशन– हमीरपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hamirpur News : मौदहा ब्लॉक के लदार गांव में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक NMMS ऐप के मस्टर रोल से खुलासा हुआ कि बिना मजदूरों की वास्तविक मौजूदगी के ही 169 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर दी गई। मस्टर रोल संख्या 9789, 9810 और 9812 में साफ लिखा गया है कि “Second Photo is not uploaded”, फिर भी पूरी हाजिरी मान ली गई।

फर्जी हाजिरी बंधा निर्माण कार्य में

यह फर्जी हाजिरी बंधा निर्माण कार्य (RRC से मोक्ष धाम तक एवं गया के खलिहान से माईकासुर बाबा तक) के नाम पर दर्ज की गई थी। सभी हाजिरी मेट संगीता द्वारा अपलोड की गई, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मौके की तस्वीरों में केवल गिने-चुने लोग दिखाई दिए, जबकि सूची में मजदूरों की संख्या 169 थी।

नियमों की खुलेआम अनदेखी

मनरेगा नियमों के अनुसार प्रत्येक कार्य दिवस में दो फोटो (सुबह और शाम) अपलोड करना अनिवार्य है, साथ ही जियो-लोकेशन और समय का मिलान होना चाहिए। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर सरकारी धन निकालने का खेल खेला गया।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर काम बहुत कम हुआ, लेकिन कागजों में बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान निकाल लिया गया।

अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच करता है या इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें