Translate Your Language :

Home » देश-विदेश » India-US Defence Deal : भारत-अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा डील, एशिया का पावर गेम बदलने वाला!”

India-US Defence Deal : भारत-अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा डील, एशिया का पावर गेम बदलने वाला!”

India-US Defence Deal : भारत-अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा डील, एशिया का पावर गेम बदलने वाला!"
Facebook
X
WhatsApp

India-US Defence Deal : भारत और अमेरिका के बीच 10 साल का अबतक का एक सबसे बड़ा रक्षा समझौता हुआ है… जो आज से पहले कही नहीं हुआ। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक के बाद अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने इसका ऐलान किया है। समझौते के अनुसार दोनों देश एक दूसरे से जानकारी साझा करेगा। इस डील में दोनों देश एक दूसरे को तकनीकी सहयोग देने की भी सहमति बनी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डिफेंस डील पर बात करते हुए पीट हेगसेथ ने बताया कि इस तरह की डिफेंस डील आज से पहले कभी भी नहीं हुई थी। हमने 10 साल के लिए ‘डिफेंस डील’ किया है। दोनों के बीच यह निर्णय समन्वय बनाने की एक प्रयास है। बता दे, इस डिफेंस डील का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता को बरकरार रखना, सैन्य समन्वय को और मजबूत करना रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ाना है।

क्या प्रभाव पड़ेगा इस Deal का ?

अमेरिका और भारत के बीच इस डिफेन्स डील का सीधा प्रभाव हिंद-प्रशांत महासागर में देखने को मिल सकता है। यह डील हिंद-प्रशांत महासागार में दोनों मजबूत सैन्य सहयोग, क्षमता में निर्माण और संयुक्त पहलों के लिए एक दशक लंबा रोडमैप बनाकर पेश करना है।

बता दे, अमेरिका के साथ डिफेंस डील के बाद राजनाथ सिंह ने अपने सोसियल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया। राजनाथ ने इसे नए युग की शुरुआत की संज्ञा दी। राजनाथ सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा- इस रक्षा समझौते का यह रोडमैप भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के संपूर्ण आयाम को नीतिगत मार्ग प्रदान करेगी। यह हमारे बढ़ते रणनीतिक अभिसरण का बड़ा संकेत है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें