Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जालौन » Jalaun News: शताब्दी बसों पर चला परिवहन विभाग का हंटर, बिना दस्तावेज संचालन पर कार्रवाई

Jalaun News: शताब्दी बसों पर चला परिवहन विभाग का हंटर, बिना दस्तावेज संचालन पर कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

Jalaun News: नगर में शुक्रवार सुबह परिवहन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रही शताब्दी बसों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान विभाग ने एक बस को सीज कर गल्ला मंडी परिसर में खड़ा करा दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिना वैध कागजात के हो रहा था संचालन

सूत्रों के अनुसार दिल्ली रूट पर संचालित कुछ शताब्दी बसें आवश्यक परमिट, टैक्स और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों के बिना ही सड़कों पर दौड़ रही थीं। आरोप है कि इस तरह के संचालन से राज्यस्व विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा था। परिवहन विभाग की टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच की, जिसमें खामियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक बस को सीज कर दिया गया।

अभियान के दौरान की गई इस कार्रवाई का असर यात्रियों पर भी पड़ा। महोबा, राठ और पनवाड़ी की ओर जाने वाली सवारियों को अचानक असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को बीच रास्ते से ही वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ी, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और परेशानी झेलनी पड़ी।

अवैध सामान ढुलाई के आरोपों की भी जांच

मामले से जुड़ी शिकायतों में यह भी आरोप सामने आया है कि कुछ बसों के माध्यम से कथित तौर पर गाड़ियों के पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान और डुप्लीकेट मोबाइल फोन की ढुलाई की जा रही थी। हालांकि इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जांच किए जाने की बात कही है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिकायतों के बाद चला विशेष अभियान

परिवहन विभाग को पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर: भूपेन्द्र सिंह, जालौन

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें