Year Ender 2024: साल 2024 बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के लिए खास रहा। इस साल अनेक अभिनेत्रियों ने अपने जीवनसाथी के साथ शादी रचाई। इन शादियों में पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का सुंदर संयोजन देखने को मिला। किसी ने पारंपरिक साड़ी के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जीवंत किया, तो किसी ने शाही लहंगे में अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन किया।
Year Ender 2024: बॉलीवुड में शादी का खास साल
इन अभिनेत्रियों की वेडिंग लुक्स ने फैशन प्रेमियों को नए ट्रेंड्स अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनकी शादियों में न केवल उनके पहनावे की चर्चा रही, बल्कि उनके विवाह समारोहों में अपनाए गए रीति-रिवाजों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। साल खत्म होने के दौरान हम एक बार फिर से उन्हीं अभिनेत्रियों के वेडिंग लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी आगे आने वाले समय में इन लुक्स से टिप्स ले सकें।
सोनाक्षी सिन्हा व जहीर इकबाल की शादी
सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड यानी कि जहीर इकबाल से शादी रचाई। अपनी शादी में सोनाक्षी ने मम्मी की साड़ी और ज्वेलरी पहनी थी। उनका क्लासिक अवतार लोगों को काफी पसंद आया। जैसे ही सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, तो लोगों ने उन तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाया।
इसके साथ ही इस शादी को Social Media पर काफी ट्रोल का भी सामना करना पड़ा है, ट्रोल की मुख्य वजह भारत की संस्कृति के विरोध में जाकर अंतरधार्मिक विवाह है। इनके विवाह पर कई राजनीतिक लोगों ने भी टिप्पणियाँ कीं है।
रकुल प्रीत सिंह व जैकी भगनानी की शादी
अभिनेत्री रकुल प्रीत ने एक्टर जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी 2024 के दिन शादी रचाई। गोवा के नामी होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान रकुल और जैकी किसी रॉयल्टी से कम नहीं लग रहे थे। रकुल ने अपनी शादी में में अपनी शादी के दिन लहंगा पहनकर जलवा बिखेरा। उनकी ज्वेलरी का रॉयल टच उनके लुक को और खास बना गया।
अदिति राव हैदरी व सिर्द्धाथ की शादी
अभिनेत्री अदिति राव ने इसी साल अप्रैल 2024 में सिर्द्धाथ के साथ पारंपरिक अंदाज में शादी की। उन्होंने अपनी शादी में अदिति ने पारंपरिक गोल्डन रंग का कांचीपुरम लहंगा और अपने गहनों को काफी मिनिमल रखा। उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने अपने हाथों में काफी मिनिमल मेहंदी लगाकर एक अलग ही ट्रेंड सेट किया।
कृति खरबंदा व पुलकित सम्राट की शादी
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा ने 16 मार्च 2024 को दिल्ली के पास मानेसर में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। कृति ने अपनी चूड़ा सेरेमनी में अपनी मां की शादी का दुपट्टा ओढ़ा और नानी का पुश्तैनी हार पहना, जो उनके पारिवारिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दिन कस्टम-मेड पाउडर पिंक लहंगा पहना था जिसे पुलकित सम्राट ने अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया था। हैवी ज्वेलरी में कृति काफी प्यारी लग रहीं थीं।
शोभिता धुलिपाला व नागा चैतन्य की शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में अभिनेता नागा चैतन्य से पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। अपनी शादी के दौरान उन्होंने गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने पारंपरिक गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी, जो उनके लुक को खूबसूरत बना रही थी।
कीर्ति सुरेश व एंटनी थाटिल की शादी
कीर्ति सुरेश ने साल के अंत में 12 दिसंबर को एंटनी थाटिल के साथ इस साल शादी की। वो अपनी शादी में अनीता डोंगरे की हाथ से बुनी कांजीवरम मदीसर साड़ी पहने नजर आईं। इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनकी इस साड़ी में सोने की जरी का काम था, जिसकी वजह से साड़ी बेहद रॉयल लुक दे रही थी।
2024 की इन शादियों ने सोश्ल मीडिया पर काफी तहलका मचाया। फिल्मी दुनिया व अन्य खबरें पाने के लिए हमसे जुड़े रहें।

One Comment