Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » दिल्ली » नई दिल्ली : दिल्ली में दर्दनाक हादसा! दरियागंज में गिरी 3 मंजिला बिल्डिंग, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद

नई दिल्ली : दिल्ली में दर्दनाक हादसा! दरियागंज में गिरी 3 मंजिला बिल्डिंग, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद

दिल्ली में दर्दनाक हादसा! दरियागंज में गिरी 3 मंजिला बिल्डिंग, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद
Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सद्भावना पार्क के पास स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हादसे में तीन मजदूरों की मौत

हादसा दोपहर करीब 12 बजकर 14 मिनट पर हुआ। जैसे ही इमारत गिरी, आसपास के लोग भागकर बाहर निकले और राहत कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान तीन मजदूरों को बाहर निकाला गया, जिनकी पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के रूप में हुई। इन्हें तुरंत लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बचाव अभियान जारी

दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मलबे में और कोई फंसा न रह गया हो।

कारणों की जांच शुरू

फिलहाल इमारत गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्राथमिक जांच में इसके जर्जर हालत को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और इमारत के ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर पुरानी दिल्ली की जर्जर और खतरनाक इमारतों की ओर ध्यान खींचा है। इलाके में ऐसी सैकड़ों इमारतें मौजूद हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते इन पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को टाला जा सके।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें