Home » देश-विदेश » नेपाल में बैन हुई आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’, जानिए इससे पहले किन बॉलीवुड फिल्मों पर लगी थी रोक

नेपाल में बैन हुई आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’, जानिए इससे पहले किन बॉलीवुड फिल्मों पर लगी थी रोक

Bollywood movies banned in Nepal list
Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान की आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को नेपाल में बड़ा झटका लगा है. नेपाल सरकार ने इस फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जिसके चलते वहां के दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे। नेपाल के सूचना और संचार मंत्रालय के साथ-साथ सेंसर बोर्ड ने फिल्म का गहराई से रिव्यू किया था। बोर्ड का यह मानना है कि फिल्म के कुछ कंटेट और विषय देश के मौजूदा सिनेमा कानूनों के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं, जिसके बाद यह कड़ा फैसला लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह कोई पहला मौका नहीं है जब नेपाल के सेंसर बोर्ड ने किसी भारतीय फिल्म पर प्रतिबंध लगाया हो। इससे पहले भी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को अलग-अलग विवादों और सांस्कृतिक भावनाओं के आहत होने के चलते पड़ोसी देश में बैन का सामना करना पड़ा है।

नेपाल में इन फिल्मों पर लगा बैन

1. उड़ता तीर: हाल ही में सेंसर बोर्ड से अनुमति न मिलने और सेंसेटिव टॉपिक की वजह से नेपाल में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है. दरअसल फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में आता है.

2. आदिपुरुष: फिल्म में माता सीता को ‘भारत की बेटी’ बताने वाले डायलॉग पर भारी विवाद हुआ था. नेपाली मान्यताओं के मुताबिक, माता सीता का जन्म स्थान जनकपुर (नेपाल) में है. काठमांडू और पोखरा महानगरपालिकाओं ने डायलॉग न हटाने तक सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर टेंपररी रोक लगा दी थी. हालांकि बाद में नेपाल की अदालत ने रोक को हटा दिया था, लेकिन कड़े विरोध के चलते यह फिल्म वहां सिनेमाघरों में नहीं चल सकी.

3. चांदनी चौक टू चाइना: अक्षय कुमार की यह फिल्म भी वहां बैन हो गई थी. दरअसल इसमें शुरुआत में भगवान बुद्ध का जन्म स्थान भारत बताया गया था. जबकि ऐतिहासिक तौर से उनका जन्म लुंबिनी (नेपाल) में हुआ था. भारी विरोध और प्रदर्शन के बाद नेपाल सरकार ने फिल्म पर बैन लगा दिया था.

4. दिल्ली बेली: 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर भी काफी बवाल मचा था. अभद्र भाषा, अश्लीलता और बोल्ड कंटेंट के चलते नेपाल के सेंसर बोर्ड ने इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी. दरअसल काठमांडू के सिनेमाघरों ने सेंसर बोर्ड के इन निर्देशों का पालन नहीं किया. और बिना कट लगाए पूरी फिल्म को वैसे ही दिखाना शुरू कर दिया. इसकी शिकायत मिली और काठमांडू जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने थिएटर्स पर छापेमारी की. जिसके बाद फिल्म के प्रिंट जब्त कर लिए गए.

5. कर्मा: वहीं, इस फिल्म में एक काल्पनिक नक्शा दिखाया गया था, जिसमें नेपाल के कुछ हिस्सों को भारत के हिस्से के तौर पर दिखाया था. लेकिन विरोध के चलते इसे नेपाल में बैन किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें