Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News Today: लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में मारपीट और तोड़फोड़, सात लोग हिरासत में

Lucknow News Today: लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में मारपीट और तोड़फोड़, सात लोग हिरासत में

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में शनिवार को भारी हंगामा हुआ। शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टर और नर्स के साथ मारपीट की और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। इस घटना से नाराज अस्पताल कर्मियों ने शनिवार को OPD सेवाएं बंद कर दीं और अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

EMO से मारपीट और तोड़फोड़

शुक्रवार देर रात मरीज के इलाज को लेकर तीमारदारों ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) विपिन कुमार शर्मा से मारपीट की। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इस हमले के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने OPD बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सात लोगों को हिरासत में लिया गया

अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी नशे की हालत में थे। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया और सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस के हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे चिकित्सक और कर्मचारी दोबारा काम पर लौट आए और OPD सेवाओं को पुनः शुरू कर दिया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें