Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर » Kanpur News: एलएलआर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मचा हड़कंप

Kanpur News: एलएलआर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मचा हड़कंप

Fire broke out in LLR hospital due to short circuit
Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले स्थित लाला लाजपत राय (एलएलआर) चिकित्सालय की इमरजेंसी यूनिट में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब रेड जोन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा धुएं से भर गया। घटना के दौरान वहां इलाज करवा रहे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट के रेड जोन में रोज की तरह मरीजों का इलाज चल रहा था। उसी दौरान बेड नंबर 12 के ऊपर लगे वॉल फैन से अचानक धुंआ निकलने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वॉल फैन में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय तुरंत हरकत में आए और बिना देर किए आग बुझाने में जुट गए।

तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

अस्पताल कर्मियों की समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों के भीतर फैन से निकला धुंआ पूरे कमरे में फैल गया था, जिससे मरीजों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ की सूझबूझ और तत्परता के चलते हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया

एहतियातन, रेड जोन में भर्ती सभी मरीजों को तुरंत दूसरे वॉर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि किसी भी मरीज या कर्मचारी को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित तकनीकी उपकरणों की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

स्थानीय लोगों और मरीजों में भी दिखी चिंता

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा। परिजन और मरीज दोनों ही डरे हुए नजर आए। हालांकि प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी को सुरक्षित रखा गया है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें