Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

Barabanki News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी में आज विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। जागरूकता रैली से लेकर खेलकूद व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्य अतिथि ने राष्ट्र निर्माण में दिव्यांगजनों की भूमिका पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री अंगद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सभा में उपस्थित का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिता सिंह द्वारा किया गया।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि एडीएम (न्यायिक) ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ही देश की वास्तविक शक्ति है और ऐसे आयोजनों से उनकी क्षमताओं को मंच मिलता है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया-

  • 50 मीटर दौड़: शबनम और आदर्श प्रथम स्थान पर रहे।
  • स्पून रेस, चित्रकला, निबंध लेखन, कुर्सी दौड़: विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • रस्साकशी प्रतियोगिता: हर्षित सिंह एवं उनकी टीम विजेता रही।

 

कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और विद्यालय कर्मियों की बड़ी संख्या ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिता सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें