Translate Your Language :

Breaking News
Big Attack by JDU in IRCTC Scam Case : तेजस्वी को दी ‘सरेंडर’ की सलाह, लालू परिवार की खोली ‘जमीन’ की परतें” Ayodhya Diwali 2025 : दीपों की आभा में झलकेगा विकास का उजियारा, योगी सरकार की योजनाओं से निखरेगी रामनगरी Barabanki News : देवा मेला बाराबंकी में हॉकी प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर, दर्शकों ने देखा खिलाड़ियों का दमखम Lucknow News : भाजपा सरकार में हर वर्ग के महापुरुषों को मिल रहा सम्मान, लखनऊ में कीरत बारी की मूर्ति स्थापना की तैयारी Barabanki News : भाकियू की मासिक बैठक में विश्वास बहाली व रक्तदान के संकल्प के साथ उठीं किसानों की समस्याएं Panna News : लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई, सीएमएचओ कार्यालय में लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Home » मनोरंजन » Aashiqui 3: क्या कार्तिक आर्यन का नया लुक ‘आशिकी 3’ के लिए है? फोटो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Aashiqui 3: क्या कार्तिक आर्यन का नया लुक ‘आशिकी 3’ के लिए है? फोटो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Facebook
X
WhatsApp

Aashiqui 3: बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी नई फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) को लेकर छाए हुए हैं। उनके फैंस अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म भूल भुलैया 3 की छप्परफाड़ कमाई के बाद उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन अब आशिकी 3 में नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू करेंगे। अब जब कार्तिक आर्यन का नया और शानदार लुक फैंस के सामने आया तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया, क्योंकि कार्तिक का ये नया लुक आशिकी 3 के लिए है। फैंस केवल कार्तिक के लुक को देखकर अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aashiqui 3 Kartik Aryan

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन का नया लुक फैंस को आया पसंद

फिल्म ‘आशिकी 3’ से पहले श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’ आई थी, जो साल 1990 में आई म्यूजिकल हिट ‘आशिकी’ का सीक्वल थी। अब उसी फ्रेंचाइसी को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टर ‘आशिरी 3’ लेकर आ रहे है। ‘आशिकी’ और ‘आशिकी 2’ दोनों ही सिनेमाघर में सुपरहिट साबित हुई थी। अब मेकर्स को ‘आशिकी 3’ से भी यही उम्मीद है। कार्तिक आर्यन का जो लुक वायरल हो रहा है जिसे फैंस आशिकी 3 की उनकी तैयारी बता रहे हैं, वह एक इवेंट के दौरान का है। कार्तिक आर्यन जैसे ही इवेंट में पहुंचे हर किसी की निगाहें उनके नए लुक पर टिक गई। कार्तिक आर्यन ने ब्लू सूट और व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी, उनके बाल और दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी। कार्तिक आर्यन एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे थे। वह थोड़े एमिनल के रणबीर कपूर तो कुछ-कुछ खलनायक फिल्म के संजय दत्त लग रहे हैं। जैसे ही उनके नए लुक का वीडियो सामने आया फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कार्तिक का ये नया लुक आशिकी 3 के लिए ही है। कार्तिक ने आशिकी 3 के लिए बाल बढ़ाए हैं। हालांकि कार्तिक इस नए लुक में बेहद स्मार्ट नजर आए। वहीं, अभी तक से साफ नहीं है कि कार्तिक ने ये नया लुक आशिकी 3 के लिए किया है या किसी दूसरी फिल्म के लिए। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो कौन सी फिल्म है जिसके लिए कार्तिक आर्यन ने ये लुक अपनाया।

ये भी पढे –बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन , एक संदिग्ध आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें