Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ » Aligarh News: दूसरी शादी बनी मुसीबत, पत्नी ने नशीला पदार्थ देकर ज्वेलरी और नकदी लेकर हुई फरार

Aligarh News: दूसरी शादी बनी मुसीबत, पत्नी ने नशीला पदार्थ देकर ज्वेलरी और नकदी लेकर हुई फरार

Facebook
X
WhatsApp

Aligarh News: सासनी गेट क्षेत्र के दुर्गापुरी पटेल नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दूसरी शादी युवक के लिए भारी पड़ गई। पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर की गई शादी अब धोखे में बदल गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

पीड़ित बंटी के अनुसार उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी गाजियाबाद के पला साहिबाबाद निवासी एक महिला से कराई। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा और महिला करीब छह महीने तक घर में रही।

अचानक छोड़ दिया था घर, फिर लौटी माफी मांगकर

बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद महिला अचानक बिना बताए घर छोड़कर चली गई। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। करीब छह महीने बाद महिला, जिसका नाम सिमरन बताया जा रहा है, वापस लौटी और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगी। बच्चों और परिवार की स्थिति को देखते हुए बंटी ने उसे दोबारा घर में रख लिया।

नशीला पदार्थ देकर वारदात को दिया अंजाम

आरोप है कि घर लौटने के करीब एक महीने बाद ही सिमरन ने पूरे परिवार को धोखा दे दिया। उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को गहरी नींद में सुला दिया। इसके बाद वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 45 हजार रुपये नगद लेकर तड़के फरार हो गई।

सुबह खुला मामला, पुलिस जांच में जुटी

सुबह जब परिवार के लोग जागे तो महिला गायब मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाना सासनी गेट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपी महिला को खोजकर लाने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें