Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » अमेठी » Amethi News: घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से पीटकर हत्या, हत्यारों की जांच में जुटी पुलिस

Amethi News: घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से पीटकर हत्या, हत्यारों की जांच में जुटी पुलिस

A young man sleeping outside his house was beaten to death with a hammer
Facebook
X
WhatsApp

Amethi News: अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा भदसाना गांव में सोमवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 28 वर्षीय बच्चन उर्फ इंतजार, पुत्र आस मोहम्मद, घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने उस पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पत्नी भी पास की चारपाई पर सोई हुई थी। जैसे ही बच्चन ने दर्द से चीखना शुरू किया, पत्नी की नींद खुल गई और वह मदद के लिए दौड़ी। लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी आंखों के सामने ही उसके पति पर कई बार हथौड़े से वार किया। हमलावर हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार की ओर से बच्चन की मां सईद ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों – अल्ताफ, इस्लाम, सलमान और सुलेमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पारिवारिक विवाद हत्या की वजह?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या एक पुराने पारिवारिक विवाद की वजह से की गई है। दरअसल, मृतक की बहन की शादी इस्लाम नामक युवक से हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में अनबन के चलते वह कई वर्षों से शाहरुख नामक युवक के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। पुलिस को आशंका है कि यही तनाव इस हत्याकांड का कारण बना।

पुलिस की कार्रवाई जारी

मोहनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। गांव में भी पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा, “हमने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या के समय और हमले की गंभीरता के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें