Translate Your Language :

Home » लाइफ स्टाइल » Hair Care Tips Home Remedies: हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट हैं आंवला और एलोवेरा, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Hair Care Tips Home Remedies: हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट हैं आंवला और एलोवेरा, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Amla And Aloe Vera for Hair
Facebook
X
WhatsApp

Hair Care Tips Home Remedies: लड़की या लड़के की खूबसूरती में उसके बालों का बहुत बड़ा योगदान होता है। बाल खूबसूरत हों तो व्‍यक्‍त‍ि की पर्सनेलिटी अपने आप ही न‍िखर जाती है। इसल‍िए बालों को सुंदर, लंबा और घना बनाने के ल‍िए आप बहुत कुछ इस्तेमाल करते हैं। इसमें बाजार की महंगी चीजों के मुकाबले नेचुरल और घरेलू उपाय हमेशा ज्‍यादा कारगर होते हैं। बालों के ल‍िए नेचुरल उपायों की बात चलती है तो एलोवेरा और आंवला का नाम सबसे पहले द‍िमाग में आता है। दोनों को आयुर्वेद में बहुत ज्‍यादा महत्‍व द‍िया गया है। अगर आप अपने ल‍िए इनमें से क‍िसी एक का चुनाव करना चाहते हैं, तो आपको अपने बाल की जरूरतों और एलोवेरा व आंवला के न्‍यूट्र‍िशन वैल्‍यू के बारे में सबसे पहले जानना चाहि‍ए। आयुर्वेद में आंवला और एलोवेरा को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों ही प्राकृतिक उपचारों का इस्तेमाल सदियों से बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आंवला में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को रोकते हैं। वहीं, एलोवेरा बालों को नमी देता है और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है। आइए जानते हैं कैसे।

Amla And Aloe Vera for Hair

आंवला और एलोवेरा के फायदे (Benefits of Amla and Aloe Vera)

बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है- आंवला और एलोवेरा दोनों ही बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ तेजी बढ़ती है।

बालों को मजबूत बनाता है- आंवला में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है।
डैंड्रफ को दूर करता है- एलोवेरा में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं।
बालों को नमी देता है- एलोवेरा बालों की नमी बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें रूखा होने से बचाता है।
बालों को चमकदार बनाता है- आंवला और एलोवेरा दोनों ही बालों को चमकदार और मुलायम बनाते हैं।

आंवला और एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। आप इन दोनों को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं या फिर इनका इस्तेमाल अलग-अलग भी कर सकते हैं। जैसे की आप इन दोनों चीजों को तेल मे मिला कर लगा सकते हो.

Amla And Aloe Vera for Hair

हेयर मास्क बनाने के लिए (To make a hair mask)

2 चम्मच आंवला पाउडर
3 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल का तेल
1 अंडा (ऑप्शनल)
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। 30 मिनट के बाद हल्के शैंपू से धो लें।

अन्य तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते है –                                                                                                                                                                                                 आंवला का तेल- आप आंवला के तेल को बालों में लगाकर हल्की मालिश कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल- आप एलोवेरा जेल को सीधे अपने बालों पर लगा सकते हैं।
आंवला का रस- आप आंवला का रस अपने शैंपू में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
जूस- आप आंवला और एलोवेरा को साथ मिलाकर इनका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

इन बातों का ध्यान रखें

अगर आपको आंवला या एलोवेरा से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं, तो नारियल के तेल की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
हेयर मास्क को बहुत देर तक बालों पर लगा कर न छोड़ें।

Amla And Aloe Vera for Hair

कितनी बार करें इस्तेमाल?

आप सप्ताह में दो से तीन बार आंवला और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढे – भारत के बारे में पब्लिक रिव्यू लेने वाले सभी Pakistani Youtubers गायब? जानिए विस्तार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें