Azamgarh News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के पालन में आज़मगढ़ जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जनहित एवं शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग की अनुमोदन के उपरांत, अपरिहार्य परिस्थितियों के मद्देनज़र लिया गया।
आदेश के अनुसार हुए प्रमुख तबादले
सुनील कुमार धनवंता — उप जिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 348-निजामाबाद को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक), मार्टिनगंज के पद पर नियुक्त किया गया है।
चंद्र प्रकाश सिंह — उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 344-गोपालपुर को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 348-निजामाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
संत रंजन — उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज / उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बूढ़नपुर / अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम) को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी, आज़मगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।
तीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुए इस परिवर्तन को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद हुए इन तबादलों को आगामी चुनावी तैयारियों और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता से भी जोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Author: Shivam Verma
Description