Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: बाराबंकी में AIMIM की विशाल जनसभा, प्रदेश नेतृत्व ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Barabanki News: बाराबंकी में AIMIM की विशाल जनसभा, प्रदेश नेतृत्व ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: जनपद बाराबंकी की विधानसभा कुर्सी के ग्राम अनवारी, बेहटा पुलिस चौकी क्षेत्र में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मजबूत नेतृत्व के बिना अधिकार संभव नहीं: हाजी शौकत अली

जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कहा कि समाज को अपने हक़ और अधिकार प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपनी क़यादत यानी नेतृत्व को मजबूत करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक समाज का नेतृत्व सशक्त नहीं होगा, तब तक उसकी कोई क़दर नहीं होगी और लोग ज़ुल्म, अत्याचार व नाइंसाफ़ी का शिकार होते रहेंगे।
उन्होंने भारतीय संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में दलितों और मुसलमानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उनका आरोप था कि इस सरकार में ज़ुल्म और अत्याचार के कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं और कमजोर तबकों की आवाज़ को दबाया जा रहा है।

‘कठपुतली राजनीति’ पर हमला, AIMIM को बताया विकल्प

प्रदेश अध्यक्ष ने अन्य दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों में रहकर कोई व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा पद हासिल कर ले, उसकी डोर अंततः उसके “आकाओं” के हाथ में ही रहती है और वह कठपुतली बनकर रह जाता है। उन्होंने AIMIM को एकमात्र ऐसी पार्टी बताया जो अपने लोगों को अपनी शर्तों पर, अपने हक़ के साथ राजनीति करने का अवसर देती है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए हाजी शौकत अली ने कहा कि सपा अब पूरी तरह परिवारवाद की पार्टी बन चुकी है। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को दिखावा बताते हुए कहा कि इसका असल उद्देश्य परिवार को सत्ता में आगे बढ़ाना है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय किया था, उसी तरह एक दिन समाजवादी पार्टी का विलय AIMIM में होगा, इंशाअल्लाह तआला।

संविधान से मिले अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान

जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM के सेंट्रल अध्यक्ष शेख़ ताहिर सिद्दीक़ी ने कहा कि संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, उनका पूरा लाभ उठाना चाहिए और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब डरने की कोई जरूरत नहीं है, हालात बदल चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद इमरान खान जिला प्रभारी, इंजीनियर इरफान प्रदेश सचिव, खतीब अल्वी सेंट्रल महासचिव, सैय्यद रूबील सेंट्रल संगठन मंत्री, मोहम्मद सलमान जिला अध्यक्ष लखनऊ, डॉक्टर आफताब पूर्व अध्यक्ष लखनऊ, मौलाना आदिल, हाफिज सूफियान, मेराजुल हसन विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी, शकील मंसूरी विधानसभा अध्यक्ष रामनगर, ज़ुबैर विधानसभा अध्यक्ष नवाबगंज, शारिब खान, हसन रज़ा, आसिफ, इमरान, अर्सलान, सूफियान, अशफाक, गयास, असलम, शकील सूरतगंज, सिराज खान, निसार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई लोगों ने AIMIM की सदस्यता भी ग्रहण की।

जिला अध्यक्ष का संगठन विस्तार पर जोर

सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मौलाना मसीहुर्रहमान मज़ाहेरी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और ज़मीनी स्तर पर संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।

जनसभा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, शेख़ ताहिर सिद्दीक़ी और अन्य विशिष्ट अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में जोश और जुनून साफ़ झलकता रहा।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें