Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बस कंटेनर से जा भिड़ी, शराब के नशे में धुत था ड्राइवर – कई यात्री घायल

Barabanki News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बस कंटेनर से जा भिड़ी, शराब के नशे में धुत था ड्राइवर – कई यात्री घायल

barabanki-news-bus-collides-with-container-on-lucknow-ayodhya-highway
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: बीती रात लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने यात्रियों का दिल दहला दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से गोरखपुर जा रही थी, हाईवे पर तेज रफ्तार में कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस में लगभग 110 लोग सवार थे, जबकि बस की क्षमता इससे आधी थी। यात्रियों ने बताया कि बस चालक नशे में था और लगातार रास्ते में ढाबों पर गाड़ी रोक-रोककर शराब पीता रहा। उन्होंने कई बार ड्राइवर को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। यात्रियों के मुताबिक, ड्राइवर हर ढाबे पर दो-दो घंटे गाड़ी रोकता रहा, जिससे सफर लगातार लंबा होता गया। एक महिला यात्री ने बताया, “मैं कल रात 9 बजे बस में सवार हुई थी, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंच पाई हूं। ड्राइवर बार-बार शराब पीने के लिए गाड़ी रोकता रहा, जिससे सफर दूभर हो गया है।”

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि चार से पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें भी आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन टक्कर के बाद हाईवे पर लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने वाले रास्ते पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

फिलहाल सभी घायल यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग दोनों ही इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें