Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: मिशन शक्ति फेज-05 के तहत बाराबंकी पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Barabanki News: मिशन शक्ति फेज-05 के तहत बाराबंकी पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Barabanki News
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत जनपद बाराबंकी में पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सरकारी सहायता प्रणालियों की जानकारी देना रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, प्रावधानों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस के स्तर से लागू किया गया है।

जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों और अन्य आपात स्थितियों में सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 शामिल हैं। इसके साथ ही जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग तथा जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सहायता की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया। बाराबंकी पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

संवाददाता: रोहित कुमार

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें