Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी
Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: ठाकुर समाज पर आरोप लगाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को ग्राम प्रधान ने सुनाई खरी-खरी, माफ़ी की मांग

Barabanki News: ठाकुर समाज पर आरोप लगाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को ग्राम प्रधान ने सुनाई खरी-खरी, माफ़ी की मांग

Pradhan reprimanded Swami Prasad Maurya
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: जिले के गोड़ा गांव में हुए बम विस्फोट और कीटनाशक दुकानदार शैलेंद्र मौर्य की हत्या के बाद पैदा हुए तनाव ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस घटना के बाद जब मंगलवार को पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और ठाकुर समाज पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौर्य समाज के लोगों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है और राज्य सरकार ठाकुर बिरादरी के ‘गुंडा-माफियाओं’ के सामने झुक चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वामी प्रसाद मौर्य की यह टिप्पणी महज एक बयान नहीं रही, बल्कि इससे सियासी बवाल खड़ा हो गया। ग्राम पंचायत रहटा, विकासखंड सूरतगंज के ग्राम प्रधान चंदन सिंह ने मौर्य के इस बयान पर नाराज़गी जताई और उनसे फोन पर तीखी बहस हो गई। इस बातचीत की ऑडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

ग्राम प्रधान का पलटवार: “मौर्य जी को माफी मांगनी चाहिए”

करीब 6 मिनट 14 सेकंड की इस वायरल ऑडियो क्लिप में चंदन सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य से सवाल किया कि जब वे पिछली सरकार में मंत्री थे और उनकी बेटी सांसद थीं, तब उन्होंने ठाकुर बिरादरी के खिलाफ कोई सवाल क्यों नहीं उठाया? उन्होंने कहा कि अब मौर्य एक छोटी घटना को बड़ा मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ठाकुर समाज को बदनाम कर रहे हैं।

चंदन सिंह ने मौर्य पर यह भी आरोप लगाया कि वे राजनीतिक लाभ के लिए ठाकुर समाज को “आतंकवादी” बता रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “राजपूताना रेजीमेंट” जैसे वीर सैनिकों की पृष्ठभूमि वाले समाज को इस तरह के आरोपों में घसीटना देश के सम्मान का अपमान है।

“मैं अपनी बात पर कायम हूं”: चंदन सिंह

जब मीडिया ने वायरल ऑडियो को लेकर चंदन सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि की कि ऑडियो में आवाज उनकी ही है और वे अपनी बात पर अडिग हैं। उन्होंने साफ कहा, “मैंने कोई अपशब्द नहीं कहा है, लेकिन मौर्य जी को अपने शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते तो हम हर जिले और हर चौराहे पर उनका पुतला फूंकेंगे।”

घटना की पृष्ठभूमि: क्या है पूरा मामला?

शनिवार रात गोड़ा गांव में कीटनाशक दुकानदार शैलेंद्र मौर्य की देसी बम से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव में भारी तनाव फैल गया। रविवार को जब शैलेंद्र का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ बुलडोज़र कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला एक पूर्व नियोजित साजिश थी। अब तक 17 आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 8 को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।

शैलेंद्र मौर्य की हत्या के बाद मौर्य समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा इसे जातिगत हिंसा करार देने और ठाकुर बिरादरी को निशाने पर लेने के बाद मामला और गरमा गया है। अब ग्राम प्रधान चंदन सिंह का कड़ा प्रतिवाद और वायरल ऑडियो ने विवाद को और अधिक ज्वलंत बना दिया है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें