Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: बाराबंकी में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, ई-रिक्शा लूट की दो बड़ी वारदातों का हुआ खुलासा

Barabanki News: बाराबंकी में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, ई-रिक्शा लूट की दो बड़ी वारदातों का हुआ खुलासा

Barabanki News Two major incidents of e-rickshaw robbery revealed
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: बाराबंकी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती रंग ला रही है। मंगलवार देर रात देवा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में हाल ही में हुई दो ई-रिक्शा लूट की वारदातों का भी पर्दाफाश किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुठभेड़ में  एक बदमाश घायल

घटना मंगलवार देर रात की है जब स्वाट टीम, सर्विलांस यूनिट और देवा पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। रात लगभग 11 बजे के आसपास ग्राम कोटवा कलां के पास नहर पटरी पर दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे और उनकी बाइक फिसलकर बाग में जा गिरी। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश को लगी और वह घायल हो गया।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश निकला

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान वीरेंद्र पाल उर्फ गोले पुत्र जैसीराम निवासी सादीपुर, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत चार संगीन मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे साल 2019 से लेकर 2025 के बीच चोरी, मारपीट, धमकी और नशीले पदार्थों के मामलों में हैं।

उसके साथ गिरफ्तार हुआ दूसरा आरोपी मनोज कुमार वर्मा पुत्र अनिल वर्मा निवासी अनरवा (थाना जहांगीराबाद) है। दोनों के पास से 32 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, दो ई-रिक्शा, तीन ई-रिक्शा बैटरियां, 25 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

चुराई गई बैटरियों सहित दुकानदार गिरफ्तार

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे ई-रिक्शा से बैटरियां निकालकर बाराबंकी के थाना मसौली क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुर की नाग बैट्री की दुकान पर बेचते थे। इसी आधार पर पुलिस ने दुकान के मालिक आनन्द नाग पुत्र प्रदीप को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने दो अलग-अलग लूट की घटनाओं को कबूल किया है: पहली घटना 27 अप्रैल को थाना देवा क्षेत्र के विशुनपुर गांव में हुई थी, जहां ई-रिक्शा चालक श्याम मोहन बाजपेई से टीकापुर जंगल के पास मारपीट कर ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट ली गई थी। दूसरी घटना 21 अप्रैल को थाना मसौली क्षेत्र में हुई थी, जहां अशफाक नामक युवक से भयारा के पास उसका ई-रिक्शा और मोबाइल छीना गया था। इन दोनों मामलों में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें