Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » बरेली » Bareilly News: गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 500 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े

Bareilly News: गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 500 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सोमवार को भीषण हादसा हुआ, जब गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे गोदाम में धमाके होने लगे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सिलेंडरों के टुकड़े 500 मीटर दूर तक जाकर गिरे, हालांकि, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसी के गोदाम में खड़े ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान चौकीदार और ट्रक चालक किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और दूर से घटना के वीडियो भी बनाए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम आबादी से दूर होने के कारण किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन विस्फोटों की भयावहता ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक ही दिन में दो हादसे, तीन घायल

बरेली में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने की दो घटनाएँ सामने आईं। दूसरी घटना मीरगंज में घटी, जहां एक चाउमीन के ठेले पर गैस रिसाव के चलते आग लग गई। इस दुर्घटना में दो बच्चियों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, गैस एजेंसी में हुए विस्फोट ने प्रशासन और स्थानीय नागरिकों को झकझोर दिया है। यह हादसा एक चेतावनी है कि गैस से संबंधित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें