Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » बरेली » Bareilly News: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन- व्यापारी के घर छापा, 1 करोड़ नकद और 3 करोड़ का चोरी का माल बरामद

Bareilly News: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन- व्यापारी के घर छापा, 1 करोड़ नकद और 3 करोड़ का चोरी का माल बरामद

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: जनपद के शीशगढ़ कस्बे में रविवार देर रात नोएडा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मोहल्ला शेखूपुर स्थित एक व्यापारी के घर पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये नकद और वर्धमान कंपनी का भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी व्यापारी मौके से फरार हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

नोएडा के एक व्यापारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शीशगढ़ निवासी एक व्यक्ति नोएडा से वर्धमान कंपनी का माल अवैध तरीके से चोरी कर बरेली लाता है और उसे आसपास के इलाकों में बेचता है। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला शेखूपुर स्थित घर पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान घर के अंदर से बड़ी मात्रा में नकदी और औद्योगिक सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी की रकम लगभग 1 करोड़ रुपये है, जबकि धागा, नलकी, अलॉय स्टील सहित अन्य कीमती सामग्री की कुल कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद माल को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए।

फरार आरोपी की तलाश तेज

छापे के दौरान नोएडा पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण सामान और नकदी को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि भारी मात्रा में मौजूद शेष सामान को स्थानीय पुलिस की निगरानी में छोड़ दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह छापेमारी वर्धमान कंपनी के चोरी गए माल की बरामदगी के लिए की गई थी। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें