Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » ट्रेंडिंग » Bihar News: पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने लोन रिकवरी एजेंट से रचाई शादी, प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय

Bihar News: पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने लोन रिकवरी एजेंट से रचाई शादी, प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय

Woman marries loan Recovery Agent
Facebook
X
WhatsApp

Patna, Bihar News: कहते हैं कि प्यार कब, कहां और किससे हो जाए, यह कोई नहीं जानता। जमुई जिले में ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई, जहां एक महिला ने अपने शराबी और हिंसक पति को छोड़कर लोन रिकवरी एजेंट से शादी कर ली। मंगलवार को भूतनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए, और यह शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोन रिकवरी के दौरान हुआ प्यार

लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल गांव निवासी पवन कुमार पेशे से बैंक कर्मी हैं और लोन रिकवरी एजेंट के रूप में काम करते हैं। अपनी नौकरी के सिलसिले में उन्हें अक्सर गांव-गांव जाकर बकाया लोन की वसूली करनी पड़ती थी। इसी दौरान कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात सोनो थाना क्षेत्र के कर्मा टांड़ गांव की रहने वाली इंदिरा कुमारी से हुई।

पवन कुमार जब भी लोन रिकवरी के लिए इंदिरा के गांव जाते, तो दोनों के बीच बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे यह बातचीत फोन पर भी होने लगी और कुछ ही समय में दोनों के बीच गहरा लगाव हो गया।

शराबी पति से तंग आकर लिया फैसला

इंदिरा कुमारी की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी, लेकिन शादीशुदा जिंदगी खुशहाल नहीं थी। उसका पति आए दिन शराब के नशे में धुत होकर उससे मारपीट करता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इंदिरा ने कई बार सहने की कोशिश की, लेकिन जब हालात बर्दाश्त से बाहर हो गए, तो उसने अपने जीवन में नया फैसला लिया।

पवन कुमार के साथ बिताए पलों में उसे अपनापन और सम्मान मिला, जो उसके शादीशुदा जीवन में कभी नहीं मिला था। धीरे-धीरे पवन ही उसका सहारा बन गया और फिर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।

भूतनाथ मंदिर में रचाई शादी, वायरल हुआ वीडियो

इंदिरा ने अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया और मंगलवार को पटना के त्रिपुरारी घाट स्थित भूतनाथ मंदिर में पवन कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे एक साहसिक कदम मान रहे हैं।

शादी के बाद इंदिरा ने कहा, “मैंने बहुत कुछ सहन किया है। शादी के बाद से ही मेरे पति ने मुझे केवल दर्द और तकलीफें दीं। हर दिन शराब पीकर मारपीट करता था। लेकिन अब मैं खुश हूं, क्योंकि पवन ने मुझे वो इज्जत और प्यार दिया, जिसकी मैं हकदार थी। अब मैं हमेशा पवन के साथ रहूंगी।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें