Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » बुलंदशहर » Bulandshahr News: जूस विक्रेता को डंडा मारने वाले दरोगा को SSP ने किया लाइन हाजिर, विडियो हो चुका था वायरल

Bulandshahr News: जूस विक्रेता को डंडा मारने वाले दरोगा को SSP ने किया लाइन हाजिर, विडियो हो चुका था वायरल

SSP suspended the inspector who beat the juice vendor with a stick
Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: जहांगीराबाद कस्बे में रविवार रात एक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा जूस विक्रेता के साथ की गई बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दरोगा हरिसिंह को एक जूस की दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को डंडा मारते और धमकाते हुए देखा गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है पूरी घटना?

मामला रविवार रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है, जब दरोगा हरिसिंह पुलिस जीप से गश्त पर निकले थे। जानकारी के मुताबिक वे छोटे दुकानदारों—जैसे चाय, जूस व रेस्टोरेंट संचालकों—को दुकान बंद करने की हिदायत दे रहे थे। इसी दौरान वे जहांगीराबाद में असद नाम के एक जूस विक्रेता की दुकान पर पहुंचे। दरोगा ने असद को बाहर बुलाया और दुकान देर रात तक खुले रहने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने असद को डांटते हुए डंडा मारा और उसे थाने भेजने की धमकी दी।

इस पूरी घटना का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा की कठोर भाषा और मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

जनता से गलत व्यवहार पर SSP का सख्त रुख

घटना पर संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर के SSP दिनेश कुमार सिंह ने दरोगा हरिसिंह को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पुलिसकर्मियों का व्यवहार आम जनता के साथ संयमित और मर्यादित होना चाहिए। जनता से अनुचित व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी (CO) रामकरण सिंह को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की तह तक जाएंगे और आगे की कार्रवाई की संस्तुति देंगे।

स्थानीय व्यापारियों में हलचल

इस घटना के बाद जहांगीराबाद के छोटे दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं में बेचैनी देखी जा रही है। कई दुकानदारों ने बताया कि दरोगा हरिसिंह पहले भी दुकान बंद करने को लेकर कठोर रवैया अपनाते रहे हैं। हालांकि, पहले इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया था जो वायरल हुआ हो। SSP की त्वरित कार्रवाई से एक ओर जहां पुलिस की जवाबदेही की झलक दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर यह संदेश गया कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें