Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News : भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक सकुशल संपन्न

Chandauli News : भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक सकुशल संपन्न

Chandauli News :
Facebook
X
WhatsApp

लोकशन : चकिया, चंदौली
रिपोर्टर : चंद्र भूषण चौबे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chandauli News : भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक 21 दिसंबर 2025 को शहाबगंज में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण चौबे के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता श्री राजेश पटेल ने की।

बैठक में उठाए गए मुद्दे
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती आपसी सहयोग, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

भविष्य की रणनीति और कार्यक्रम
बैठक में भविष्य की रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पत्रकारों से यह भी अपेक्षा जताई गई कि वे समय पर बैठकों में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।

उपस्थित वरिष्ठ और युवा पत्रकार
इस अवसर पर बैठक में फिरोज अहमद सिद्दीकी, डॉ. चंद्रप्रकाश यादव, गिरीश नंदन पाठक, शशिकांत मिश्रा, राजेश पटेल, राजेश श्रीवास्तव, संदीप कुमार गुप्ता, प्रशान्त कुमार सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार साथी मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें