Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: मूटून यादव हत्याकांड के आरोपी विशाल पासी की पुलिस से मुठभेड़, घायल हालत में पकड़ा गया

Chandauli News: मूटून यादव हत्याकांड के आरोपी विशाल पासी की पुलिस से मुठभेड़, घायल हालत में पकड़ा गया

Encounter between Vishal Pasi, accused of Mutun Yadav murder case, and police
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: चकिया क्षेत्र में बीती रात एक अहम पुलिस कार्रवाई में चर्चित मूटून यादव हत्याकांड के आरोपी विशाल पासी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशाल पासी किसी मित्र से मिलने के लिए चकिया क्षेत्र आया हुआ था। पुलिस को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख विशाल पासी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

विशाल पासी गाजीपुर जनपद के सिहोरी नंदगंज का निवासी है और अपराध की दुनिया में एक हाईटेक शूटर के रूप में कुख्यात है। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मूटून यादव की हत्या में उसकी संलिप्तता की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। मूटून यादव धानापुर क्षेत्र के एक बस मालिक थे, जिनकी हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

इस मामले में पुलिस अब तक तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुठभेड़ के वक्त विशाल पासी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जो अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में इलाके में सघन कांबिंग अभियान चला रही है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम की तत्परता और सतर्कता की सराहना की।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें