Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: घर में चोरी कर भाग रहे चोर को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

Chandauli News: घर में चोरी कर भाग रहे चोर को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

chandauli-news-family-caught-the-thief-red-handed-while-he-was-running-away-after-stealing-from-a-house
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात चतुर्भुजपुर बाजार स्थित एक घर में घुसे चोर को परिवारवालों ने सतर्कता दिखाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के समय चोर घर से मोबाइल, गैस सिलेंडर, ड्रम और वाहन की चाबी समेत अन्य सामान चुरा कर चार पहिया वाहन में लाद कर भागने की फिराक में था। लेकिन जैसे ही परिजनों की नींद खुली, उन्होंने बिना समय गंवाए चोर को धर दबोचा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे दिया चोरी की वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, अमावल गांव निवासी राधेश्याम सिंह चतुर्भुजपुर बाजार में मकान बनाकर किराना व चुन्नी का कारोबार करते हैं। बीती रात जब पूरा परिवार मकान में सो रहा था, तभी बलिया जिले का निवासी शुभम राय नामक युवक, जो अब चोर के रूप में पकड़ा गया है, पेड़ के सहारे घर की छत पर चढ़ा और सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरकर घर के उस हिस्से में घुस गया जहां परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे।

चोर ने मौका देखते ही घर में रखे मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर, ड्रम व अन्य घरेलू सामान के साथ बाहर खड़ी गाड़ी की चाबी उठाई और सबकुछ कार में लादकर फरार होने ही वाला था कि तभी घर के परिजनों की नींद खुल गई। शक होने पर जब उन्होंने बाहर देखा, तो चोरी की हरकत करते हुए युवक को देख लिया और हिम्मत दिखाते हुए तुरंत उसे पकड़ लिया।

चोर का साथी मौका देखकर फरार

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। जब चोर से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि उसके साथ एक और साथी था, जो मौका पाकर वहां से फरार हो गया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे सकलडीहा थाने ले आई।

नशे की हालत में था चोर

सकलडीहा थाना प्रभारी हरि नारायण पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया युवक नशे की हालत में है और पूछताछ के दौरान उसने बलिया का निवासी होने की बात कही है। पुलिस को उसके पास से किसी ट्रेन का टिकट भी मिला है, जिससे यह संदेह और गहरा गया है कि वह सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देने आया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक और साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और चोर से उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें