Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: गौ तस्करी और लापरवाही पर कार्रवाई, एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli News: गौ तस्करी और लापरवाही पर कार्रवाई, एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, एक होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है। यह कदम पुलिस विभाग में फैले अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कड़ी कार्यवाही से विभाग में हड़कंप

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जब से जिले की कमान संभाली है, तब से ही भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाया हुआ है। उनके नेतृत्व में पुलिसिंग को दुरुस्त करने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। सूत्रों के मुताबिक, गौ तस्करी जैसे गंभीर मामले में संलिप्त पाए गए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कौन-कौन हुए निलंबित

निलंबन की चपेट में आए पुलिसकर्मियों में पीआरबी 112 में तैनात धर्मेंद्र, जितेंद्र, रामनिवास यादव सहित एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा बलुआ थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को भी 17 मार्च को हुई लूट की वारदात में खुलासा न कर पाने और कार्य में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

एसपी ने दिया सख्त संदेश एसपी आदित्य लांग्हे ने साफ शब्दों में कहा है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि पुलिसकर्मी अब भी अपनी हरकतों में सुधार नहीं लाएंगे, तो इसी तरह कठोर कार्रवाई होती रहेगी।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें