Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या, लड़की के परिजनों पर हत्या के आरोप

Chandauli News: प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या, लड़की के परिजनों पर हत्या के आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव में शुक्रवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पवन कुमार (पुत्र छोटेलाल) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गांव में चर्चा है कि पवन कुमार बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी लड़की के परिजनों ने दोनों को देख लिया। आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने पवन को खेत में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचकर हत्या के लिए लड़की के परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सकलडीहा रघुराज ने बताया, “बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव में 22 वर्षीय युवक का शव खेत में मिला है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आ रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें