Translate Your Language :

Home » छत्तीसगढ़ » Chhattisgarh News: जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh News: जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh News cm vishnu deo sai
Facebook
X
WhatsApp

Chhattisgarh News: जगदलपुर, बस्तर जिले के जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पूर्व में बस्तर हाई स्कूल) का शताब्दी वर्ष समारोह आगामी 17 नवंबर को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री के जगदलपुर आगमन और समारोह में शामिल होने की जानकारी उस समय सामने आई जब विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी, सदस्य अखिलेश शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल और संस्था के प्राचार्य ने मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह में आने की सहमति दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर आगमन और विद्यालय के शताब्दी समारोह में उनकी उपस्थिति, बस्तर और विद्यालय परिवार दोनों के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक अवसर को अविस्मरणीय बनाएगी। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि समारोह की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और अन्य मंत्रीगण ने भी कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई है।

उन्होंने आगे कहा कि यह समारोह विद्यालय के गौरवशाली 100 वर्षों की उपलब्धियों को याद करने का अवसर होगा। इस मौके पर विद्यालय के वे पूर्व विद्यार्थी भी उपस्थित रहेंगे, जो आज विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी पदों पर कार्यरत हैं। जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर क्षेत्र की प्राचीन और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है। शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थी और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।

रिपोर्ट: लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव, जगदलपुर

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें