Dhurandhar 2 Movie: आदित्यधर द्वारा निर्देशित फिल्म Dhurandhar 2 सिनेमाघरों में काफी इंतजार के बाद रिलीज हो चुकी है। धुरंधर के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता थी। लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई फिल्म को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। जिसके पीछे की वजह बना हुआ है फिल्म में दिखाए गए राजनैतिक मुद्दे, जिसकी वजह से कहीं ना कहीं Dhurandhar 2 को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि फिल्म बीजेपी सरकार और मोदी जी का जिक्र किया गया है। इन सबके बीच फिल्म के खिलाफ हाईकोर्ट में एक अर्जेंट याचिका दायर की गई है। जानिए क्या है पूरा मामला
Dhurandhar 2 Movie: धुरंधर 2 के खिलाफ अर्जेंट याचिका दायर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मद्रास हाई कोर्ट में एक अर्जेंट याचिका दायर की गई है, जिसमें तमिलनाडु में Dhurandhar 2 की रिलीज़ पर बैन लगाने की मांग की गई है। कहा जा रहा है कि एक वकील ने मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी अरुल मुरुगन के सामने तमिलनाडु में इस फ़िल्म की रिलीज़ के बारे में मौखिक रूप से ज़िक्र किया। वकील ने दलील दी कि आचार संहिता के दौरान तमिलनाडु में इस फ़िल्म पर बैन लगा देना चाहिए, क्योंकि यह फ़िल्म राजनीतिक मुद्दों पर आधारित है। राज्य में ठीक एक महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चीफ जस्टिस की बेंच ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह औपचारिक रूप से एक रिट याचिका दायर करे और फिर अर्जेंट सुनवाई के लिए ज़िक्र करे।
Dhurandhar 2 रिलीज के पहले से भी चर्चा में छाई हुई थी। अब रिलीज के बाद भी फिल्म लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। Dhurandhar 2 की कमाई की बात करें तो हिंदी भाषा में फिल्म को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अन्य भाषाओं की तुलना है। और Dhurandhar 2 ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 700 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर गई है।










