Translate Your Language :

Home » मनोरंजन » Dhurandhar 3 Story: धुरंधर 3 की कहानी लीक, हमजा अली का बेटा बनेगा अगला जासूस?

Dhurandhar 3 Story: धुरंधर 3 की कहानी लीक, हमजा अली का बेटा बनेगा अगला जासूस?

Facebook
X
WhatsApp

Dhurandhar 3 Story: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है, पहले वीकेंड में ही इस फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर ही रही है, साथ ही फ़िल्म की सराहना भी जमकर की जा रही है। जी हां! धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच धुरंधर 3 की कहानी से भी पर्दा उठ चुका है, आइए जानते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या होगी धुरंधर 3 की कहानी

आदित्य धर के निर्देशन में बनीं फिल्म धुरंधर 2 के दर्शक दीवाने बन चुके हैं, फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है, जाने माने एक्टर्स, डायरेक्टर्स और फिल्ममेकर्स भी इस फिल्म की सराहना कर रहें हैं। धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच अब दर्शकों को इंतजार धुरंधर 3 का है, जी हां! धुरंधर 2 के अंत में ऐसा हिंट दिया गया है, कि धुरंधर 3 भी आएगी, जिस वजह से सोशल मीडिया पर धुरंधर 3 की भी चर्चा हो रही है, इतना ही नहीं, कहा तो यह भी जा रहा है कि धुरंधर 3 इसी साल जून महीने में दस्तक देगी।

धुरंधर 3 से जुड़ी आए दिन कुछ न कुछ अपडेट आ रही है और अब फिल्म की कहानी से जुड़ा हिंट भी मिल गया है, दरअसल एक सोशल मीडिया पेज द्वारा धुरंधर 3 की कहानी पर हिंट दिया गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि धुरंधर 3 की कहानी में हमजा अली मजारी और यालीना का बेटा ज्यान अब जासूस बनेगा, कहा तो यह भी जा रहा है कि ज्यान का किरदार रणवीर सिंह ही निभाएंगे। उस मीडिया पेज द्वारा यह भी बताया गया है कि रहमान डकैत के बेटे फैजल और हमजा अली मजारी के बेटे के बीच जंग होगी, इस पोस्ट में दावा किया गया है कि आदित्य धर ने कहानी का खुलासा किया है, फिलहाल दर्शक ये पोस्ट देख हंस बैठे हैं, क्योंकि इसी तरह ही सोशल मीडिया पर बहुत से पोस्ट वायरल हो रहें हैं, जिसमें धुरंधर 3 पर तमाम तरह के दावे किए जा रहें हैं, लेकिन अब तक आदित्य धर की ओर से धुरंधर 3 पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, तो ऐसे में जब तक मेकर्स खुद कुछ अनाउंस नहीं करते, तब तक धुरंधर 3 से जुड़ी न्यूजट्रैक द्वारा किसी भी खबर पर मुहर नहीं लगाई जा रही।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें