Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » देश-विदेश » 61 की उम्र में शादी के बंधन में बंधेंगे बीजेपी नेता दिलीप घोष, जीवनसाथी बनेंगी पार्टी की सहयोगी रिंकू मजूमदार

61 की उम्र में शादी के बंधन में बंधेंगे बीजेपी नेता दिलीप घोष, जीवनसाथी बनेंगी पार्टी की सहयोगी रिंकू मजूमदार

Facebook
X
WhatsApp

पश्चिम बंगाल की राजनीति के एक अहम चेहरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष अब नए जीवन अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। 61 वर्षीय दिलीप घोष शुक्रवार को अपने न्यू टाउन स्थित आवास पर पार्टी की ही सक्रिय नेता रिंकू मजूमदार से विवाह करेंगे। यह विवाह पूरी तरह से निजी और पारिवारिक होगा, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहली बार पार्टी में हुई थी मुलाकात

दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की पहली मुलाकात पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान हुई थी। रिंकू दक्षिण कोलकाता की एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, पिछले लोकसभा चुनाव में दिलीप घोष को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वे काफी निराश थे। इस कठिन समय में रिंकू ने न केवल उनका साथ दिया बल्कि जीवनसाथी बनने का प्रस्ताव भी रखा।

मां की इच्छा ने बदला दिलीप का फैसला

दिलीप घोष ने पहले शादी के लिए मना कर दिया था। मगर, उनकी बुजुर्ग मां के कहने पर उन्होंने इस प्रस्ताव पर दोबारा विचार किया। उनके करीबियों के अनुसार, दिलीप की मां चाहती थीं कि अब वे परिवार बसाएं ताकि उनके साथ बहू भी रहे और परिवार का सुख-दुख साझा कर सके। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए दिलीप ने यह निर्णय लिया।

‘मैं शादी क्यों नहीं कर सकता?’

गुरुवार को जब मीडिया में दिलीप घोष की शादी की खबरें तेज़ हुईं तो उनसे संपर्क किया गया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अपने चिरपरिचित अंदाज में जवाब देते हुए बोले – “क्या मैं शादी नहीं कर सकता? क्या शादी करना कोई अपराध है?” उनके इस जवाब ने ही इस खबर पर मुहर लगा दी।

आईपीएल मैच में साथ दिखे थे दोनों परिवार

3 अप्रैल को ईडन गार्डन स्टेडियम में केकेआर के आईपीएल मैच के दौरान दिलीप घोष, रिंकू और उनके परिजन एक साथ बॉक्स नंबर 11 में देखे गए थे। उस दिन को उनके संबंधों में एक अहम मोड़ माना जा रहा है। संयोग से रिंकू का बेटा, जो सेक्टर 5 में आईटी सेक्टर में काम करता है, भी वहां मौजूद था।

रिंकू हैं तलाकशुदा

रिंकू मजूमदार तलाकशुदा हैं और एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का करियर पहले से ही स्थापित है, और वह स्वतंत्र रूप से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दिलीप घोष की मां को भी यह रिश्ता स्वीकार्य है और उन्होंने ही अपने बेटे को आगे बढ़ने की सलाह दी।

तृणमूल नेता ने भी दी बधाई

भाजपा के एक वर्ग ने दिलीप घोष के इस निजी निर्णय को ‘साहसिक’ बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता कुणाल घोष ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने पहले तो इशारों में खबर साझा की, और बाद में दिलीप घोष को सार्वजनिक रूप से बधाई भी दी। उन्होंने लिखा – “राजनीति मत खोजिए, यह एक व्यक्तिगत खुशी का पल है।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें