Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » एटा » Etah News Today: सेंट्रो कार की पुलिस जीप से टक्कर, 1 महिला की मौत अन्य घायल

Etah News Today: सेंट्रो कार की पुलिस जीप से टक्कर, 1 महिला की मौत अन्य घायल

Facebook
X
WhatsApp

Etah News: एटा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के रार पट्टी गांव के पास हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार गश्त कर रही पुलिस जीप से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नींद की झपकी हादसे का कारण

क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। सेंट्रो कार सवार लोग कन्नौज से लोनी, गाजियाबाद जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया, जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार सीधे पुलिस की गश्ती जीप से जा टकराई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

मृतका और घायलों के नाम

हादसे में सलमा (45 वर्ष), पत्नी गफ्फार, निवासी लोनी, गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों में शामिल हैं:

  • नसीम आलम (40 वर्ष) – कार चालक, गंभीर रूप से घायल।
  • अय्यूब (48 वर्ष) – सिर और कमर में गंभीर चोटें।
  • रिजवान (35 वर्ष) – पैर में फ्रैक्चर, स्थिति गंभीर।
  • रिहान (28 वर्ष) – सिर में गंभीर चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर।
  • दो पुलिसकर्मी – मामूली चोटें आईं।

घायलों का उपचार

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे का कारण चालक को नींद आना था। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें