Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » इटावा » Etawah News: इटावा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, एक कर्मचारी बेहोश

Etawah News: इटावा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, एक कर्मचारी बेहोश

Facebook
X
WhatsApp

Etawah News: जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली इलाके में स्थित ए.के. कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। गंध फैलते ही सभी मजदूर अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे, लेकिन एक कर्मचारी बेहोश हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे मजदूरों को जैसे ही अमोनिया गैस के रिसाव का अहसास हुआ, वे तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर भागे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। कुछ ही देर में दो फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ कोल्ड स्टोरेज में प्रवेश किया और रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए। अमोनिया गैस के प्रभाव को कम करने के लिए पानी की बौछार की गई, जिससे गैस को वातावरण में फैलने से रोका जा सके। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने ब्रीदिंग ऐप्रटस्ट मास्क पहनकर लीकेज वाले स्थान की पहचान की और मैकेनिक तथा इंजीनियर की मदद से लीकेज वाल्व को बंद कराया। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

गैस रिसाव के कारण कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहा एक कर्मचारी बेहोश हो गया। दमकल कर्मियों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और सीपीआर देकर होश में लाया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने पूरी तत्परता से अपनी जान जोखिम में डालकर स्थिति पर काबू पाया। अब कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह से सुरक्षित है।

इस घटना के बाद प्रशासन ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गैस रिसाव की घटनाओं के प्रति सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें