Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » इटावा » Etawah News: होटल में फाँसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Etawah News: होटल में फाँसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Facebook
X
WhatsApp

Etawah News: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। यह घटना शुक्रवार रात को सामने आई, जब युवक द्वारा चेकआउट न किए जाने पर होटल स्टाफ को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा। युवक का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रात 12 बजे किया था होटल में चेक-इन

मिली जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के कंचौसी कस्बे के रहने वाले 33 वर्षीय मोहित कुमार ने गुरुवार की रात करीब 12:00 बजे इटावा रेलवे स्टेशन के पास स्थित जोली होटल में कमरा नंबर 101 बुक किया था। चेक-इन के बाद मोहित ने होटल से कोई खाना या अन्य सेवा नहीं मांगी। शुक्रवार को जब तय समय तक मोहित ने चेकआउट नहीं किया और फोन भी स्विच ऑफ मिला, तो होटल कर्मचारियों को चिंता हुई।

शुक्रवार रात लगभग 9:00 बजे होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बार-बार पुकारने के बावजूद जब मोहित ने दरवाजा नहीं खोला, तो कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ने का निर्णय लिया। अंदर घुसते ही जो दृश्य नजर आया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था — मोहित का शव पंखे से लटकता मिला।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

होटल मैनेजर आशीष यादव द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच शुरू की। एसपी अभय नाथ त्रिपाठी ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सच्चाई का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अब तक की जांच में किसी तरह की जबरदस्ती या संघर्ष के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है — चाहे वो आत्महत्या हो या किसी और वजह से हुई मौत।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें