Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » इटावा » Etawah News: शादी से पहले घर से चोरी हुए जेवरात, वैदपुरा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Etawah News: शादी से पहले घर से चोरी हुए जेवरात, वैदपुरा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

etawah-news in Hindi
Facebook
X
WhatsApp

Etawah News: इटावा जिले में एक शादी की खुशियों के बीच उस समय हलचल मच गई जब दूल्हे के घर से कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। लेकिन राहत की बात ये रही कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा कर दिया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो नाबालिग और एक महिला भी शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शादी वाले घर में चुपके से चोरी

यह मामला बैदपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले पीड़ित सौदान सिंह ने 21 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी 30 अप्रैल को तय थी और इसके लिए घर में सोने-चांदी के आभूषण संभाल कर रखे गए थे। लेकिन जब उन्होंने जेवरों की जांच की तो पाया कि उनमें से कई गायब हैं। सौदान सिंह ने शक के आधार पर अपने ही घर में रहने वाले 13 वर्षीय पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आदियापुर रेलवे अंडरपास से दबोचे गए आरोपी

शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी। 22 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल कुछ लोग आदियापुर रेलवे अंडरपास के पास संदिग्ध स्थिति में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही वैदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों से बरामद हुआ लाखों का सामान

गिरफ्तार किए गए लोगों में दो नाबालिग, एक महिला और तीन अन्य आरोपी – सारू उर्फ सारुखान, आबिद और सर्वेश शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 13,000 रुपये नगद, एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने के 10 घुंघरू, एक सोने की अंगूठी, एक बेसर (नाक की बाली), और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

इस सफलता पर वैदपुरा पुलिस की काफी सराहना हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई प्रभावशाली मानी जा रही है। लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसी ही तेजी से न्याय मिलेगा।

फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से बाल न्याय अधिनियम के तहत पूछताछ की जाएगी और बाकी आरोपियों पर आईपीसी की सख्त धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें