Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » इटावा » Etawah News: नेशनल हाईवे पर मिनी बस और ट्रक में भिड़न्त, एक की मौत अन्य घायल

Etawah News: नेशनल हाईवे पर मिनी बस और ट्रक में भिड़न्त, एक की मौत अन्य घायल

Road Accident News
Facebook
X
WhatsApp

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नेशनल हाईवे-2 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा ओवरब्रिज के पास सोमवार देर रात करीब 1:00 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तेज रफ्तार के कारण मिनी बस ट्रक से टकराई
हादसे का कारण मिनी बस का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नोएडा-दिल्ली से प्रयागराज जा रही एक मिनी बस अचानक असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बस में कुल 26 यात्री सवार थे, जो महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन, अस्पताल में भर्ती घायल
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का मंजर
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। मिनी बस की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे ट्रक में जा घुसी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें