Translate Your Language :

Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » Sultanpur News Today: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा का विदाई सम्मान समारोह

Sultanpur News Today: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा का विदाई सम्मान समारोह

Facebook
X
WhatsApp

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश – सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल और कुशल नेतृत्व के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों और पदाधिकारियों ने श्री सोमेन वर्मा को सम्मानित किया। समारोह में माल्यार्पण, अंग वस्त्र और प्रशंसा पत्र देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस कार्यक्रम में अनूप श्रीवास्तव, रमेश अग्रहरि, जय भारत मिश्र, राजेंद्र कसौधन, सत्यनारायण मोदनवाल, प्रदीप कुमार अग्रहरी, श्याम कसौधन, रवि कसौधन, शाश्वत त्रिपाठी, और रोहित यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

व्यापारियों ने दिया धन्यवाद

प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा, “श्री सोमेन वर्मा जी ने न केवल सुल्तानपुर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि आम जनता और व्यापारी समाज को भी सुरक्षा का भरोसा दिया है। उनके नेतृत्व में बड़ी आपराधिक घटनाओं का न केवल खुलासा हुआ, बल्कि पीड़ितों को न्याय भी मिला है।”

कार्यक्रम के दौरान पुरानी घटनाओं पर भी विशेष ध्यान देते हुये चर्चा को आगे बढ़ाया गया, जिसमें भरत सर्राफ और सुरेश सोनी चोरी और लूटकांड का भी जिक्र आया, जिसमें लगभग शत प्रतिशत रिकवरी की गई थी। साथ ही इसमें पुलिस अधीक्षक एवं पूरे पुलिस विभाग की उनकी सूझ बुझ और कार्यशैली को लेकर प्रसंसा की गयी।

Farewell felicitation ceremony of Superintendent of Police Somen Verma, Sultanpur News

व्यापार मंडल की ओर से प्रशंसा पत्र भेंट

समारोह में दिए गए प्रशंसा पत्र में लिखा गया, “आपके कुशल नेतृत्व में जिले में अमन-चैन और सुरक्षा का माहौल बना रहा। व्यापारी वर्ग अपने को सुरक्षित महसूस करता रहा। आपकी कार्यशैली अनुकरणीय है और आपके प्रति हमारी आभार और शुभकामनाएं हमेशा रहेंगी।”

रवींद्र त्रिपाठी ने कहा, “हमारी कामना है कि आप जहां भी रहें, आपकी कार्यशैली से आम जनमानस को लाभ मिलता रहे। आप सदा स्वस्थ रहें और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।”

कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल ने श्री वर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य और सतत सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन से पुलिस विभाग और समाज के अन्य विभागों के बीच का सुसामंजस्य देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें