Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की टीम ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत पुलिस की दो कुख्यात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से भागने की कोशिश में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे हुई मुठभेड़?

मामला ललौली थाना क्षेत्र का है, जहां कोर्रा कनक मार्ग पर पुलिया के पास थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और इंटेलिजेंस विंग की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस टीम को देखकर दोनों बदमाश घबरा गए और बाइक घुमाकर भागने की कोशिश करने लगे।

बदमाशों ने जैसे ही बालू के ढेर पर बाइक चढ़ाई, गाड़ी फिसल गई और दोनों गिर पड़े। खुद को फंसा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ राउंड फायरिंग के बाद एक बदमाश शुभम पटेल उर्फ आशीष (29 वर्ष) के पैर में गोली लग गई।

एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

गोली लगने से घायल शुभम को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। उसका साथी अखिलेश यादव (23 वर्ष) मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया।

इस मुठभेड़ की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश शुभम पटेल के खिलाफ पहले से करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं और वह इलाके का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। वहीं, उसके साथी अखिलेश यादव के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक और नकदी बरामद की गई है। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें