Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » देश-विदेश » Google Map Accident: गूगल मैप से भारत में रास्ता भटके फ्रांसीसी नागरिक

Google Map Accident: गूगल मैप से भारत में रास्ता भटके फ्रांसीसी नागरिक

Facebook
X
WhatsApp
अब फिर से गूगल मैप ने फ़ांसीसी युवकों के साथ आँख मिचौली खेल गया। यह घटना दिल्ली से नेपाल की तरफ जा रहे दो फ़ांसीसी नागरिकों के साथ घटित हुई। दिल्ली से नेपाल के काठमांडु जा रहे साइकिल सवार दो फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटककर बरेली के बहेड़ी में चुरैली डैम के करीब पहुंच गए।

पुलिस ने की सहायता

रास्ता भटक जाने पर वो पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिसकर्मियों से मदद मांगी। फ्रांसीसी नागरिकों की भाषा न समझने से पुलिसकर्मी उनकी समस्या नहीं समझ ही नहीं पा रहे थे। इस पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर उनकी बात करा दी। तब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा में सही रास्ते पर पहुंचाया। पुलिस के माने तो फ्रांस के ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल सात जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे। उन्होने साइकिल से नेपाल के काठमांडु जाने का तय किया था। फिर क्या, दोनों अगले दिन ही दिल्ली से साइकिल लेकर चल दिए। बताया जा रहा है कि दोनों साइकिल सवार पर्यटक गूगल मैप के सहारे रास्ता देखकर जा रहे थे। दोनों फ्रांसीसी युवकों को पीलीभीत होकर उत्तराखंड के टनकपुर के रास्ते से होकर काठमांडु जाना था, परंतु वह रास्ता भटककर बहेड़ी के चुरेली डैम की ओर पहुंच गए। वहां बृहस्पतिवार रात 11 बजे करीब भटके तो स्थानीय लोगों ने उन्हे पुलिस चौकी पहुंचा दिया।

स्थानीय निवासियों ने पहुंचाया पुलिस चौकी

फ्रांसीसी नागरिकों की फ्रेंच भाषा पुलिस वाले नहीं समझ पाए तब एसएसपी अनुराग आर्य तक जानकारी पहुंचाई गयी, जिसके बाद एसएसपी ने फोन के जरिये उनसे बात चीत की। अंग्रेजी में बात करके समस्या को समझा और फिर पुलिस ने उन्हें सही रास्ता समझाया और अपने क्षेत्र से निकलवा दिया।

गूगल मैप से हो रहीं लगातार दुर्घटनाएँ (Google Map Accident)

बता दे कि बरेली में गूगल मैप से गलत रास्ते पर जाने के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते साल 24 नवंबर की तारीख पर गूगल मैप के सहारे गुरुग्राम से बरेली जा रहे तीन लोगों की कार एक आधे अधूरे पुल पर चली गई। पुल के खत्म होते ही उनकी कार नीचे जा गिरी, जिससे तीनों दोस्तों की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में बदायूं के दातागंज कोतवाली में गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं इसके बाद आईआईटी छात्रों की कार टूटी सड़क से नहर में जा गिरी थी। गनीमत रही कि हादसे में छात्रों की जान बच गई थी और इस बार भी दो फ्रांसीसी नागरिक गूगल मैप के प्रयोग से रास्ता भटक गए और अनजानी राहों में खो गए।
Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें