Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » Hamirpur News : अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं-छात्रों ने जीते पुरस्कार

Hamirpur News : अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं-छात्रों ने जीते पुरस्कार

Hamirpur News :
Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट –प्रतीक तिवारी
लोकेशन –हमीरपुर 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hamirpur News : हमीरपुर के जिला मुख्यालय स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अटल जी के जीवन और उनके कवि व्यक्तित्व पर आधारित जिला स्तरीय निबंध, भाषण और एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह और अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विजय शंकर तिवारी ने विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। इसके बाद कार्यक्रम में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य और जिला नोडल उच्च शिक्षा प्रो ओजैर अज़ीज़ ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक महेश गुप्ता ने किया।

पुरस्कार वितरण में भाषण प्रतियोगिता में वर्तिका (ॐ हरिहर महाविद्यालय) को प्रथम, सोनाली (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय) को द्वितीय और नेहा (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय) को तृतीय स्थान मिला। एकल काव्य पाठ में हिमांशी खरे (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय) प्रथम, सुहानी धुरिया (ॐ हरिहर महाविद्यालय) द्वितीय और रूबी (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय) तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में मनीषा (सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज) को प्रथम, सूरज (विद्या मंदिर) को द्वितीय और विवेक (विद्या मंदिर) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जनपद के सभी गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें