Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: एनएच-9 पर दो वैगनआर की भीषण टक्कर, एक कार डिवाइडर पार कर पलटी

Hapur News: एनएच-9 पर दो वैगनआर की भीषण टक्कर, एक कार डिवाइडर पार कर पलटी

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में रविवार रात एनएच-9 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वैष्णोदेवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैगनआर कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार उछलकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने हुआ हादसा

यह दुर्घटना एनएच-9 पर जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने हुई। टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पलटी हुई कार को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

थाना प्रभारी श्योपाल सिंह के अनुसार, रात करीब दस बजे मुरादाबाद की ओर से आ रही वैगनआर कार में पांच श्रद्धालु सवार थे, जो वैष्णोदेवी से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य वैगनआर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पलट गई।

एक चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में टक्कर मारने वाली वैगनआर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उस कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। घायल चालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। श्रद्धालुओं की कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस द्वारा घायल चालक और श्रद्धालुओं के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें