Himachal Pradesh News: पालमपुर हिमाचल प्रदेश बाल विकास परियोजना कार्यालय पंचरुखी के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनुरी में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है,बाल विकास परियोजना कार्यालय से सुपरवाइजर सुभाष कपूर जी ने बताया कि समय समय पर हमारे कार्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं इसी कड़ी में बनुरी स्कूल में 26 दिन का आत्मरक्षा प्रशिक्षण लड़कियों को दिया जा रहा है जो कि भविष्य में उनके काम आयेगा और उनके मन में डर की भावना भी कम होगी।स्कूल प्रबंधन द्वारा भी हमें बहुत सहयोग किया जा रहा है। ओर बाल विकास परियोजना कार्यालय पंचरूखी आगे भी बच्चों के विकास हेतु कार्य करता रहेगा।
Himachal Pradesh News: प्रशिक्षण में सिखाया जा रहा है?
शिविर में कराटे, जूडो, किक-बॉक्सिंग और अन्य आत्मरक्षा तकनीकों के साथ-साथ संकट की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि लड़कियां न केवल शारीरिक बल्कि डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी सतर्क रहें।
भविष्य की योजनाएं
प्रशासन का लक्ष्य इस कार्यक्रम को जिले के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी लागू करना है, ताकि अधिक से अधिक लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिल सके।
यह पहल महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे न केवल आत्मरक्षा की जागरूकता बढ़ेगी बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सोच भी बदलेगी।
ये भी पढ़े –Amethi News: विजय पांडेय हत्याकांड: पिता व दो पुत्रों को उम्रकैद, ₹1.65 लाख जुर्माना