Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » झाँसी » Jhansi News: खेत में पानी लगाने के दौरान बिजली का तार गिरने से माँ और दो बेटों की दर्दनाक मौत

Jhansi News: खेत में पानी लगाने के दौरान बिजली का तार गिरने से माँ और दो बेटों की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक हृदय को झकझोर देने वाला  हादसा हुआ, जहां गेहूं के खेत में पानी लगाते समय बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और उनके दो बेटे शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना झांसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय काशीराम कुशवाहा अपनी 65 वर्षीय मां हरकुवंर के साथ गेहूं के खेत में पानी लगाने गए थे। खेत में काम करने के दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। खेत में पहले से पानी भरा होने के कारण पूरे क्षेत्र में करंट फैल गया।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले हरकुवंर को करंट लगा। वह छटपटाने लगी और शोर मचाने लगी। मां को तड़पता देख काशीराम तुरंत उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More – Jhansi News: प्रेम विवाह से गुस्साये घरवालों ने पंचायत में ही प्रेमी जोड़े की कर दी पिटाई, डीआईजी से सुरक्षा की गुहार

छोटे बेटे की भी करंट से मौत

कुछ समय बाद हरकुवंर का 32 वर्षीय छोटा बेटा खेत पर पहुंचा। उसने जब अपनी मां और भाई को अचेत देखा और उन्हें उठाने की कोशिश की, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।

गांव के निवासी अरविंद कुमार ने बताया, “हम अपने खेत पर काम कर रहे थे। ये लोग अपने खेत में पानी लगा रहे थे। अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला। सबसे पहले मां को करंट लगा, फिर बेटा बचाने गया और वह भी चपेट में आ गया। बाद में छोटा बेटा पहुंचा और वह भी करंट से झुलस गया। काफी देर बाद जब हमने तीनों को खेत में पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें