Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » झाँसी » Jhansi News: सब्जी बैंचने वाले ने इंस्पेक्टर पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कहा सब्जी नहीं दी तो चिढ़ गए साहब

Jhansi News: सब्जी बैंचने वाले ने इंस्पेक्टर पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कहा सब्जी नहीं दी तो चिढ़ गए साहब

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय पर एक सब्जी बेचने वाले ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता शाहरुख का कहना है कि इंस्पेक्टर ने मुफ्त में सब्जियां मांगीं, और इनकार करने पर उसे और उसके परिवार को बार बार थाने बुलाकर प्रताड़ित किया जाने लगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीड़ित शाहरुख का आरोप

स्थानीय सब्जी विक्रेता शाहरुख ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि इंस्पेक्टर तुलसीराम पाण्डेय ने उससे बार-बार मुफ्त में सब्जियां मंगवाने की मांग की। जब उसने साफ मना कर दिया, तो पुलिस का रुख अचानक बदल गया। शाहरुख के मुताबिक, इसके बाद से न केवल उसे बार-बार थाने बुलाया गया, बल्कि उसके परिवार को भी मानसिक रूप से परेशान किया गया है।

“तीन महीने में छह से सात बार मुझे थाने बुलाया गया। कभी धमकी दी जाती कि झूठे केस में फंसा देंगे, तो कभी फर्जी कट्टे का मामला बनाकर जेल भेजने की बात कही जाती,” शाहरुख ने बताया।

पैसे देने के बाद पिता को छोड़ा

शिकायत में शाहरुख ने दावा किया कि एक बार उसके पिता को भी थाने ले जाया गया और बिना किसी वजह के घंटों बैठाकर रखा गया। तब तक नहीं छोड़ा गया जब तक पैसों की मांग पूरी नहीं की गई। पैसे लेने के बाद ही आरोपी के पिता को छोड़ा गया।

शाहरुख ने अपने बयान में साफ कहा कि अगर उसकी या उसके परिवार को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर तुलसीराम पाण्डेय की होगी। पीड़ित शाहरुख ने यहां तक कहा कि मानसिक तनाव की स्थिति ऐसी हो गई है कि आत्महत्या जैसे ख्याल आ रहे हैं।

मामला जब झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए। एसएसपी ने कहा, “आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें