Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » Kannauj News: बाबा साहब के चित्र के साथ अखिलेश यादव का फोटो लगाए जाने पर भड़के मंत्री असीम अरुण, की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

Kannauj News: बाबा साहब के चित्र के साथ अखिलेश यादव का फोटो लगाए जाने पर भड़के मंत्री असीम अरुण, की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

Facebook
X
WhatsApp

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। मंत्री ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दरअसल, हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें अखिलेश यादव की तस्वीर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ बराबरी में दिखाया गया है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए असीम अरुण ने इसे न केवल बाबा साहब का अपमान बताया, बल्कि इसे अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की आस्था पर सीधा आघात करार दिया।

“यह बाबा साहब का घोर अपमान है” – असीम अरुण

मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह बहुत बड़ा अपमान है बाबा साहब का। वैसे तो अखिलेश जी हमेशा से बाबा साहब का अपमान करते रहे हैं। जब उनके हाथ में मुख्यमंत्री की कलम थी, तब भी उन्होंने ऐसा ही किया। आज वो अपने चित्र को बाबा साहब के चित्र के बराबर लगवा रहे हैं – इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है?”

उन्होंने आगे कहा कि यह कृत्य केवल नैतिक रूप से नहीं बल्कि कानूनी रूप से भी अपराध की श्रेणी में आता है। “यह उन तमाम लोगों की भावनाओं पर कुठाराघात है जो बाबा साहब को अपना आदर्श मानते हैं। हमें यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है,” असीम अरुण ने कहा।

“बाबा साहब के बराबर बनने की कोशिश न करें”

अपने बयान में असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी पर दलित और पिछड़े वर्ग की योजनाओं को समाप्त करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इन वर्गों के लिए चल रही तमाम योजनाओं को या तो बंद कर दिया या ठप कर दिया।

मंत्री ने कहा, “अब वही व्यक्ति खुद को बाबा साहब के बराबर दिखाने की कोशिश कर रहा है। यह न केवल अशोभनीय है, बल्कि राजनीतिक शिष्टाचार के भी खिलाफ है। बाबा साहब का स्थान किसी भी सियासी नेता के बराबर नहीं हो सकता।”

कानूनी कार्रवाई की मांग

असीम अरुण ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में सिर्फ निंदा नहीं, बल्कि ठोस कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं मांग करता हूं कि इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त न किया जाए और अखिलेश यादव के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें