Translate Your Language :

Home » जुर्म » Valentine Day: प्रेमी ने प्रेमिका से झगड़े के बाद दे दी जान।

Valentine Day: प्रेमी ने प्रेमिका से झगड़े के बाद दे दी जान।

Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: दिल्ली के एक होटल में एक युवक ने प्रेमिका से झगड़े के चलते सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह 7:12 बजे को दोनों प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झगड़े के बाद दे दी जान

मामला दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का है जहां एक प्रेमी ने बस इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके और उसकी प्रेमिका के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों का झगड़ा शुक्रवार सुबह किसी मामले को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद युवक ने होटल डी क्राउन में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अभिनव अरोरा के रूप में हुई। अभिनव निहाल विहार का रहने वाला था।

युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीँ पुलिस भी युवक की प्रेमिका से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बता दें कि बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि शुक्रवार सुबह तकरीबन 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को एक युवक की होटल में आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर युवक को कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।

पुलिस को कमरे में एक लड़की भी मिली। वहीं जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक और युवती एक दूसरे को बहुत समय से जानते थे। रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया जिससे युवक इतना परेशान हो गया की उसने अपना जीवन ही खत्म कर लिया।

पुलिस कर रही जांच पड़ताल

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक की प्रेमिका से भी पूछताछ की जा रही है। सारे बिंदुओं को मद्देनजर रखकर पुलिस लगातार करवाई कर रही है।

Jansi Gupta
Author: Jansi Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें