Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » देश-विदेश » Lucknow News : लखनऊ में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर आरपी गौतम का बड़ा बयान

Lucknow News : लखनऊ में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर आरपी गौतम का बड़ा बयान

Lucknow News : लखनऊ में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर आरपी गौतम का बड़ा बयान
Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ, 2 सितंबर 2025:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में आज अपना दल (सोनेलाल) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर. पी. गौतम सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना था। इसमें सभी जिलाध्यक्षों और तहसील अध्यक्षों को चुनावी रणनीति पर दिशा-निर्देश दिए गए।

पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी: आर. पी. गौतम

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष आर. पी. गौतम ने कहा:

“अपना दल (एस) आगामी पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगा। हमारी तैयारियां लगातार चल रही हैं और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जिला और तहसील अध्यक्षों को चुनावी मोड में डाल दिया गया है और जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

भाजपा के साथ गठबंधन में कोई बदलाव नहीं

आर. पी. गौतम ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ पहले की तरह कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है, और आगे भी यह गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा:

“अपना दल (एस) एनडीए का अभिन्न हिस्सा है और हम भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”

संजय निषाद के बयान पर प्रतिक्रिया

हाल ही में संजय निषाद (निषाद पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री) द्वारा दिए गए कुछ बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए आर. पी. गौतम ने कहा:

“संजय निषाद कैबिनेट मंत्री हैं और एनडीए का हिस्सा हैं। उन्हें भले ही किसी बात को लेकर नाराज़गी हो, लेकिन वे कहीं नहीं जाने वाले। वह भारतीय जनता पार्टी के साथ ही रहेंगे।”

venue: लखनऊ
रिपोर्टर: सोनू भारती
दिनांक: 2 सितंबर 2025

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें