Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी
Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: शादी के 7 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Lucknow News: शादी के 7 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

7 months after marriage, newly married woman dies under suspicious circumstances
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक और दिल दहला देने वाला दहेज हत्या का मामला सामने आया है। नगराम थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह 18 वर्षीय नवविवाहिता निशा का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। निशा की शादी को अभी महज सात महीने ही हुए थे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज में मोटरसाइकिल न देने पर उसकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बाराबंकी की रहने वाली थी निशा, शादी में दिया था पूरा दहेज

मृतका निशा मूलतः बाराबंकी के खमन खेड़ा गांव की रहने वाली थी। उसके पिता सतीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बीते सात महीने पहले लखनऊ के नगराम क्षेत्र में रहने वाले संदीप से की थी। बेटी ने 8वीं तक की पढ़ाई की थी, इसके बाद परिवार ने शादी का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार बेड, अलमारी, पंखा, बक्सा समेत सभी जरूरी दहेज सामग्री दी गई थी।

मांग थी मोटरसाइकिल की, आर्थिक स्थिति नहीं थी बेहतर

शादी के समय ससुराल पक्ष ने एक नई मोटरसाइकिल की मांग रखी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते सतीराम ने धनतेरस के मौके पर बाइक देने की बात कही, जिस पर ससुराल वाले सहमत हो गए। मगर शादी के बाद से ही ससुरालियों ने निशा पर मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह दबाव मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना में बदल गया।

ससुराल में होती थी मारपीट, गहनों और बाइक की होती थी मांग

सतीराम ने बताया कि शादी के एक महीने बाद तक सब ठीक चला, लेकिन इसके बाद उनकी बेटी पर गहने और मोटरसाइकिल लाने का दबाव बढ़ने लगा। आरोप है कि निशा का पति संदीप, देवर और सास मिलकर उस पर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार करते थे। कई बार उसे मारा-पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

रविवार को हुआ था विवाद, सोमवार सुबह मिली मौत की खबर

रविवार को भी निशा के साथ दहेज को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसकी खबर जब सतीराम को मिली तो वह तुरंत बाराबंकी से लखनऊ पहुंचे और बेटी के ससुराल जाकर समझौता कराने की कोशिश की। उन्हें लगा कि अब मामला शांत हो गया है, इसलिए वह शाम को वापस लौट गए। लेकिन अगले ही दिन सुबह उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

बेड पर पड़ा मिला शव, नाक से निकल रहा था खून

जब पिता मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बेटी का शव बेड पर पड़ा है। शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। इससे उन्हें शक हुआ कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ मारपीट कर उसकी जान ली गई है और अब ससुराल वाले इसे फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मृतका के पिता सतीराम की तहरीर पर निशा के पति, देवर और सास के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को और आगे बढ़ाया जाएगा और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें