Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: विभूतिखंड के एक होटल में विदेशी महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow News: विभूतिखंड के एक होटल में विदेशी महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को एक विदेशी महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक सप्ताह पहले दिल्ली के युवक संग आई थी महिला

होटल कर्मचारियों के अनुसार, उज्बेकिस्तान की यह महिला 2 मार्च को साउथ दिल्ली के निवासी सतनाम सिंह के साथ होटल में आई थी। दोनों ने होटल में बाकायदा एंट्री करवाई थी और उन्हें एक कमरा आवंटित किया गया था। हालांकि, 6 मार्च को सतनाम सिंह होटल से चला गया और वापस नहीं आया, जबकि महिला उसी कमरे में रुकी रही।

होटल कर्मचारियों को ऐसे मिली जानकारी

सोमवार को होटल कर्मचारियों ने महिला की मांग पर उसके कमरे में पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया था। मंगलवार सुबह जब होटल के सफाई कर्मचारी ने कमरे की घंटी बजाई तो कोई जवाब नहीं मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो कर्मचारियों ने मास्टर चाभी से दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर वे दंग रह गए—महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Read MoreLucknow News: अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस ने की बेरहमी से ई-रिक्शा चालक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला साउथ दिल्ली के 26 वर्षीय युवक सतनाम सिंह के साथ होटल में ठहरी थी। पुलिस अब सतनाम सिंह का पता लगाने और महिला की मौत के कारणों की जांच करने में जुटी है। साथ ही, महिला के परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अब तक किसी तरह की हिंसा या अप्राकृतिक मौत के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सतनाम सिंह महिला को होटल में छोड़कर क्यों चला गया और उसने दोबारा उसकी कोई खबर क्यों नहीं ली? क्या यह महज एक संयोग था, या इसके पीछे कोई साजिश है? पुलिस अब इन तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले से जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें